चतरा में शिक्षक की रहस्यमयी मौत से हंगामा

ग्रामीणों ने NH-22 जाम कर की मुआवजा और गिरफ्तारी की मांग
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

चतरा : झारखंड के चतरा जिले में मंगलवार को एक स्कूल शिक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि शिक्षक के परिवार ने उनकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, मृतक शिक्षक की पहचान मुकेश यादव के रूप में हुई है। शिक्षक का शव और उनकी मोटरसाइकिल मंगलवार सुबह वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के घाघरी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-22 के किनारे मिले।

सांकेतिक तस्वीर
हजारीबाग मत्स्य विभाग परिसर में मिला अज्ञात शव

अधिकारी ने बताया कि हालांकि, शव या वाहन पर दुर्घटना के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया और मृतक के परिजनों के लिए उचित मुआवजे तथा 'हत्यारे' की गिरफ्तारी की मांग की।

चतरा के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सुनील कुमार सिंह ने बताया, प्रथम दृष्टया यह केवल दुर्घटना का मामला प्रतीत नहीं होता है। परिस्थितियां संदिग्ध हैं। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के लिए एक श्वान दस्ते को भी तैनात किया गया है।

मुकेश यादव एक माध्यमिक विद्यालय में वाणिज्यिक व्यापार प्रभारी के पद पर तैनात थे।अधिकारी ने बताया, मृतक के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है, ताकि उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके। इसके अलावा, घटनास्थल की गहन जांच जारी है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिक्षक की मौत से जुड़ी परिस्थितियां अभी भी स्पष्ट नहीं हैं। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने और मामले की गहन जांच के बाद ही चल सकेगा।

इस बीच, प्रशासन के प्रतिनिधि नाराज ग्रामीणों को शांत करने के लिए पहुंचे जिन्होंने सड़क पर जाम लगा रखा था।

सांकेतिक तस्वीर
झारखंड के जंगलों का डिजिटलाइजेशन तेज
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in