हजारीबाग मत्स्य विभाग परिसर में मिला अज्ञात शव

पहचान और मौत के कारणों की पड़ताल जारी
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग शहर में सोमवार सुबह मत्स्य विभाग परिसर से एक अज्ञात व्यक्ति का लहूलुहान शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सूत्रों के अनिसार, प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने बताया कि CCTV फुटेज में एक व्यक्ति मत्स्य विभाग कार्यालय के पीछे स्थित खटाल की ओर से परिसर में प्रवेश करता और भवन की छत पर चढ़ने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। इस कारण दुर्घटना की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

सांकेतिक तस्वीर
जामताड़ा में नदी किनारे संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की जांच तेज

बता दें कि हाल के दिनों में हजारीबाग जिले में अज्ञात शव मिलने की कई घटनाएं सामने आई हैं। इससे पहले टाउन स्टेशन के पास, हीराबाग और चुरचू थाना क्षेत्र से भी अज्ञात शव बरामद किए गए थे। लगातार ऐसी घटनाओं के सामने आने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ी है।

इस बीच पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी का परिजन या परिचित पिछले कुछ दिनों से लापता है तो वे संबंधित थाना से संपर्क कर शव की पहचान में सहयोग करें। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

सांकेतिक तस्वीर
झारखंड में खनिज ब्लॉक नीलामी में सुस्ती, बढ़ा बेरोजगारी व पलायन
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in