झारखंड के हजारीबाग में भीषण सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 7 घायल

हजारीबाग सड़क हादसा: बस से आगे निकलने की कोशिश में कार डिवाइडर से टकराई, 3 की मौत, 7 घायल
झारखंड के हजारीबाग में भीषण सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 7 घायल
Published on: 

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में एक बस से आगे निकलने की होड़ में कार के डिवाइडर से टकरा जाने से एक बच्चे सहित कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे बरही थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगटही पुल के पास हुई। कार सवार लोग पश्चिम बंगाल से शादी समारोह से लौट रहे थे। बरही के एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल ने बताया, "वे बिहार के गया जा रहे थे, तभी गंगटही पुल के पास बस से आगे निकलने की होड़ में कार डिवाइडर से टकरा गई।"

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पूनम देवी (39), जय भवानी यादव (28) और अंशिका कुमारी (10) के रूप में हुई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News