राज्यसभा चुनाव : JMM उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने दाखिल किया नामांकन

राज्यसभा चुनाव में JMM ने बैद्यनाथ राम पर जताया भरोसा, नामांकन के साथ गठबंधन राजनीति और सत्तारूढ़ खेमे की रणनीति पर सबकी निगाहें
CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करते बैद्यनाथ राम
CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करते बैद्यनाथ राम
Published on

रांची : पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने राज्य की 2 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में 1 सीट के लिए सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

उन्होंने झारखंड विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कई अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया।

अधिकारियों ने बताया कि नामांकन पत्र विधानसभा सचिव रंजीत कुमार को सौंपे गए। राज्य में राज्यसभा की 1 सीट JMM के सह-संस्थापक शिबू सोरेन के निधन के बाद रिक्त हुई थी। दूसरी सीट BJP के सदस्य दीपक प्रकाश का 6 वर्षीय कार्यकाल 21 जून को समाप्त होने के कारण खाली हो रही है।

CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करते बैद्यनाथ राम
कांग्रेस ने झारखंड में प्रणव झा पर लगाया दांव, फुरकान अंसारी टिकट न मिलने से खफा

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया एक जून से शुरू हुई थी, जबकि मतदान 18 जून को होगा। चुनाव में जीत के लिए किसी भी उम्मीदवार को कम से कम 28 प्रथम वरीयता मत हासिल करने होंगे।

झारखंड विधानसभा में ‘इंडिया’ गठबंधन के 56 सदस्य हैं, जिनमें JMM के 34, कांग्रेस के 16, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के चार और भाकपा (माले) लिबरेशन के 2 विधायक शामिल हैं।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के 24 विधायक हैं, जिनमें BJP के 21 तथा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), आजसू पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) के 1-1 विधायक शामिल हैं। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का भी एक विधायक है।

CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करते बैद्यनाथ राम
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का 5-5 पूर्व मुख्यमंत्रियों ने किया स्वागत
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in