झारखंड बना बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर

युवाओं के कौशल विकास के लिए करें ठोस पहल : सोरेन
झारखंड बना बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर
Published on: 

रांची : झारखंड में पतरातु थर्मल पावर की 800 मेगावाट क्षमता वाली पहली यूनिट से बिजली का व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो चुका है। इस यूनिट के शुरू होने से राज्य अब बिजली उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ गया है। इस बीच शनिवार को पतरातु विद्युत निगम लिमिटेड (PVNL) के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (CEO) अशोक कुमार सहगल से शिष्टाचार मुलाकात की। मौके पर ह्यूमन रिसोर्स प्रमुख जेड रहमान, वरीय प्रबंधक पंकज कुमार सिंह और डीजीएम जे. महापात्र भी मौजूद थे।

झारखंड बना बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर
'3 लाख सैलरी, मनचाही पोस्टिंग', झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का बिहार की डॉक्टर को जॉब ऑफर

PVNL में उत्पादन शुरू

PVNL के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि गत 5 नवंबर 2025 से PVNL के 800 मेगावाट की क्षमता वाली एक यूनिट से बिजली का व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो चुका है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली अवसंरचना को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। सोरेन ने PVNL को युवाओं के कौशल विकास के लिए भी प्रभावी पहल करने का निर्देश दिया, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

झारखंड बना बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर
कच्चे तेल की मांग उम्मतम स्तर तक पहुंचेगी
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News