सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र

झारखंड : हैवान बना शराबी पति ! पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला

घटना महुआरी गांव के नौडीहा बाजार थानाक्षेत्र में हुई
Published on

मेदिनीनगर : झारखंड के पलामू जिले में 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया यह घटना बुधवार रात को महुआरी गांव के नौडीहा बाजार थानाक्षेत्र में हुई। एक व्यक्ति का उसकी पत्नी इतवारिया भुइयां से विवाद हो गया।

नौडीहा बाजार पुलिस थाना के प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि, आरोपी बसंत भुईयां को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति की शराब पीने की आदत के चलते दंपति के बीच अक्सर विवाद होता था। बुधवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने आक्रोश में आकर पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। हमले में इस्तेमाल किया गया हथियार जब्त कर लिया गया है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in