झारखंड : कांग्रेस ने 45 दिवसीय ‘मनरेगा बचाओ’ अभियान किया शुरू

उपवास, नुक्कड़ नाटक और धरना जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
झारखंड कांग्रेस
झारखंड कांग्रेस
Published on

रांची : झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की जगह विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) अधिनियम लागू किए जाने के विरोध में शनिवार को राज्य में 45 दिवसीय ‘मनरेगा बचाओ’ अभियान शुरू किया।

रांची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि ‘मनरेगा बचाओ’ अभियान के तहत उपवास, जन जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और धरना जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा, हमने आज सभी जिला मुख्यालयों में संवाददाता सम्मेलन के साथ 45 दिवसीय अभियान की शुरुआत की है। रविवार को पार्टी के नेता और कार्यकर्ता महात्मा गांधी और बीआर आंबेडकर की प्रतिमाओं के सामने एक दिन का उपवास रखेंगे।

महतो ने बताया, 12 से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से लोगों को मनरेगा की जगह नया अधिनियम लाने के केंद्र के फैसले के बारे में जागरूक किया जाएगा। 26 जनवरी से 30 जनवरी तक वार्ड स्तर पर धरना दिया जाएगा।

महतो ने कहा, 31 जनवरी से छह फरवरी तक जिला स्तर पर ‘मनरेगा बचाओ’ धरना दिया जाएगा। सात फरवरी से 15 फरवरी के बीच राज्य विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने बताया, अभियान के दौरान, लोगों को मनरेगा के फायदों के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्हें वीबी-जी राम जी अधिनियम के तहत उनसे छीने गए अधिकारों के बारे में भी बताया जाएगा।

BJP की झारखंड इकाई ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए दावा किया कि पार्टी केवल राजनीतिक लाभ के लिए नये कानून का विरोध कर रही है।

BJP सांसद विष्णु दयाल राम ने पलामू में संवाददाताओं से कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप वीबी-जी राम जी के साथ ग्रामीण विकास के लिए एक नयी रूपरेखा का निर्माण किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in