झारखंडः हाथी के हमले में व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मौत

यह घटना सोमवार रात गोइलकेरा ब्लॉक में हुई, जहां जंगल के अंदर एक झोपड़ी में एक परिवार रह रहा था।
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

चाईबासाः झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक जंगली हाथी ने एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों को कुचलकर मार डाला। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार रात गोइलकेरा ब्लॉक में हुई, जहां जंगल के अंदर एक झोपड़ी में एक परिवार रह रहा था।

वन परिक्षेत्र अधिकारी नंदराम ने बताया कि देर रात हाथी ने झोपड़ी पर हमला कर दिया, जिससे व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हमले में उसकी एक अन्य बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

उन्होंने बताया कि घायल बच्ची को पहले गोइलकेरा में प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए राउरकेला के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान कुंद्रा बहांडा, कोदामा बहांडा और सामू बहांडा के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि बच्चों की मां सुरक्षित बच गई। पिछले दो हफ्तों में जंगली हाथियों के हमले में सात लोगों की जान जाने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

सांकेतिक तस्वीर
पश्चिमी जापान में शक्तिशाली भूकंप, पर सुनामी की चेतावनी नहीं
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in