झारखंड में शीतलहर का प्रकोप, खूंटी में पारा 1.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

झारखंड के ऊपर क्षोभमंडलीय स्तर पर उत्तर-पश्चिमी हवाएं लगातार चल रही हैं जिसके कारण राज्य के कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।
झारखंड में शीतलहर का प्रकोप, खूंटी में पारा 1.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
Prabhat Verma: PD1000191
Published on

रांची: झारखंड के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को शीतलहर का प्रकोप बना रहा और राज्य के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दी। आईएमडी के अनुसार, खूंटी में राज्य का सबसे कम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद डालटनगंज में 3.2 डिग्री सेल्सियस और बोकारो में 3.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

रांची स्थित आईएमडी केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, “झारखंड के ऊपर क्षोभमंडलीय स्तर पर उत्तर-पश्चिमी हवाएं लगातार चल रही हैं जिसके कारण राज्य के कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।” आईएमडी के अनुसार, जिन जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, उनमें बोकारो, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, डालटनगंज (पलामू), लोहरदगा, पाकुड़, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।

झारखंड में शीतलहर का प्रकोप, खूंटी में पारा 1.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
हेमंत सोरेन और राहुल गांधी को पत्र लिखकर पेसा कानून की खामियां बताएंगी कांग्रेस
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in