झारखंड : नगर निकाय चुनाव में 5701 प्रत्याशी, 41 वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

नामांकन दाखिल न होने के कारण तीन वार्ड रिक्त रह गए
चुनाव
चुनाव
Published on

रांची : झारखंड में होने वाले नगर निकाय चुनावों से पहले 41 वार्ड के पार्षदों का निर्विरोध चुना जाना तय है, जबकि नामांकन दाखिल न होने के कारण तीन वार्ड रिक्त रह गए। निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राज्य के 48 शहरी स्थानीय निकायों (ULB) के लिए मतदान 23 फरवरी को होने हैं जबकि मतगणना 27 फरवरी को होगी। झारखंड में 9 नगर निगमों, 20 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों के 1,087 वार्ड में 48 महापौरों या अध्यक्षों और पार्षदों के पदों के लिए चुनाव निर्धारित हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) के सचिव राधे श्याम प्रसाद ने कहा, कुल 41 पार्षद उनके वार्ड से एक-एक नामांकन प्राप्त करने के बाद निर्विरोध चुने गए। तीन वार्ड में कोई नामांकन प्राप्त नहीं होने के बाद ये रिक्त रह गए हैं।

प्रसाद ने कहा, डोमचांच नगर पंचायत (कोडरमा) के वार्ड पांच और 11 तथा जमशेदपुर के मैंगो नगर निगम के वार्ड 22 से कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ। नामांकन प्रक्रिया 29 जनवरी को शुरू हुई और चार फरवरी को समाप्त हुई, जबकि नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया छह फरवरी को समाप्त हुई।

महापौर के पदों के लिए 235 महिलाओं सहित कुल 562 उम्मीदवार मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड पार्षद के पद के लिए 5,569 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 2,727 महिलाएं शामिल हैं। इन चुनावों में 43.33 लाख से अधिक मतदाता मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं।

झारखंड में ULB चुनाव राजनीतिक दलों के चुनावी चिह्नों पर नहीं लड़े जाते हैं, लेकिन उम्मीदवारों को इन संगठनों का समर्थन प्राप्त होता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in