झारखंड : बोकारो में बाहुबली की अवैध इमारत ढहाई गई

विध्वंस से पहले सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

बोकारो : झारखंड के बोकारो में जेल में बंद बाहुबली विनोद कुमार उर्फ ​​विनोद खोपड़ी द्वारा कथित तौर पर निर्मित एक अवैध इमारत को मंगलवार को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बोकारो इस्पात संयंत्र की जमीन पर बनी इस इमारत का इस्तेमाल कुमार अपने आवास-सह-कार्यालय के रूप में कर रहे थे। कुमार चास नगर निगम के महापौर पद के उम्मीदवार हैं, जहां 27 फरवरी को 47 अन्य नगर निकायों के साथ चुनाव होंगे। झारखंड में नगर निकाय चुनाव बिना किसी दलीय संबद्धता के होते हैं।

डीएसपी (बोकारो सिटी) आलोक रंजन ने बताया कि जयंत सिंह की हत्या की जांच के दौरान इस इमारत के अस्तित्व का पता चला। कुमार इस मामले में मुख्य आरोपी हैं और वर्तमान में जेल में बंद हैं।

उन्होंने कहा, विध्वंस से पहले सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया था। कुमार को नोटिस दिया गया था और इमारत खाली करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था, लेकिन उन्होंने इमारत खाली नहीं की।

कुमार के समर्थकों ने बोकारो स्टील प्लांट और पुलिस द्वारा चलाए गए ध्वस्तीकरण अभियान को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुमार के प्रतिद्वंद्वियों ने नगर निगम चुनावों में उनकी जीत के डर से प्रशासन और इस्पात संयंत्र के अधिकारियों पर इमारत को ध्वस्त करवाने के लिए दबाव डाला।

उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें हत्या के मामले में फंसाया गया है और ध्वस्तीकरण उनके चुनाव अभियान को पटरी से उतारने की साजिश का हिस्सा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in