पलामू में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प, दो महिलाओं सहित 5 लोग घायल

पुलिस मामले की जांच कर रही
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on

मेदिनीनगर : झारखंड के पलामू जिले में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प में दो महिलाओं सहित कम से कम पांच लोग घायल हो गए। यह घटना रविवार शाम हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में हुई। हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि झड़प में घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने कहा, सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सोमवार को मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। झगड़े को लेकर अब तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में घटना का कारण जमीन से संबंधित पुरानी रंजिश प्रतीत होती है। चौधरी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in