अपहरण और दुष्कर्म के मामले में 4 गिरफ्तार, 2 नाबालिग हिरासत में

क्लोरोफॉर्म सुंघाकर अपहरण के बाद किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म
सांकेतिक छवि
सांकेतिक छवि
Published on

रांची : झारखंड के रांची में 16 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ़्तार किया गया है तथा दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता अपनी 13 वर्षीय सहेली के साथ 10 जुलाई को घर से बाहर निकलने के बाद लापता हो गई थी।

उन्होंने बताया कि यह मामला रविवार को उस समय सामने आया जब पीड़िता की सहेली आरोपियों के चंगुल से भाग निकली और पुलिस को घटना की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़िता की दोस्त सुरक्षित बच गयी।

सांकेतिक छवि
झारखंड में मिलावटी सरसों तेल से एक ही परिवार में छठी मौत

अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़िता को बचाया।

हटिया के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) नीरज कुमार ने बताया, हमने इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। पीड़िता को रविवार को एक घर से बचाया गया तथा सोमवार को उसकी चिकित्सकीय जांच कराई गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध कबूल किया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों वयस्कों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया जबकि दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने जांचकर्ताओं को बताया कि आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर रखा और दो दिनों तक उसका यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने पीड़िता को 'क्लोरोफॉर्म' सुंघाकर बेहोश करने के बाद उसका अपहरण किया था। पुलिस ने पीड़िता के पिता के बयान के आधार पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज की।

सांकेतिक छवि
झारखंड में पूर्व मंत्री मन्नान मलिक का निधन
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in