अमेरिका में स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर समारोह शुरू

राष्ट्रपति ट्रंप ने साउथ डकोटा के माउंट रशमोर में लोगों को किया संबोधित
Celebrations marking the 250th anniversary of independence have begun in the US
स्वतंत्रता समारोह में शामिल बच्चे
Published on

वाशिंगटन : अमेरिका में स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ समारोह शनिवार को पूरे देश में शुरू हो गये हैं। अमेरिका अपनी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ ऐसे समय मना रहा है जब देश गहरे राजनीतिक ध्रुवीकरण से जूझ रहा है और कई राज्यों में लाखों लोग भीषण गर्मी से प्रभावित हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस मौके पर वाशिंगटन के नेशनल मॉल में भाषण देंगे। राष्ट्रपति शुक्रवार को साउथ डकोटा के माउंट रशमोर गये थे, जहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया था। शनिवार को शिकागो के नेवी पियर के ऊपर और न्यूयॉर्क शहर की स्काईलाइन के सामने आतिशबाजी किये जाने की योजना है। न्यूयॉर्क शहर में मध्यरात्रि को एक ‘बॉल ड्रॉप’ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अमेरिका के पूर्वी तट के कई प्रांतों में भीषण गर्मी के चलते शुक्रवार को वॉशिंगटन स्थित ‘ग्रेट अमेरिकन स्टेट फेयर’ अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा और साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोहों की कई तैयारियों को रद्द करना पड़ा। शहर में शनिवार को होने वाली स्वतंत्रता दिवस परेड को रद्द कर दिया गया। ट्रंप ने शुक्रवार को माउंट रशमोर में अपने संबोधन में साम्यवाद को ‘‘अमेरिकी स्वतंत्रता के लिए एक बड़ा खतरा” बताया।  

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in