दिल्ली-NCR में आज भी आंधी का यलो अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ से धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है
दिल्ली-NCR में आज भी आंधी का यलो अलर्ट
Published on: 

नई दिल्ली - राष्ट्रीय राजधानी में अभी मौसम मिलाजुला ही रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज यानी बृहस्पतिवार को भी धूल भरी तेज आंधी चलने और हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान तापमान 38 से 39 डिग्री के आसपास रहेगा। उधर, दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी खराब श्रेणी में ही बनी हुई है।

बृहस्पतिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिन में बादल छाए रहेंगे। धूप भी खिली रहेगी लेकिन 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। गर्जन वाले बादल बनने और बिजली चमकने के भी आसार हैं।

बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े 9 बजे दिल्ली का एक्यूआइ 135 रिकॉर्ड किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल एक्यूआई की यही श्रेणी बनी रहेगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News