कनाडा में प्रतिबंधित पेप्टाइड उत्पादों के इस्तेमाल पर चेतावनी

वेलनेस स्टोर से जब्त किए गए इंजेक्शन में प्रयोगशाला जांच में मिले बैक्टीरिया
Warning regarding the use of prohibited peptide products in Canada
इंजेक्शन लगाता युवक
Published on: 

ओटावा : कनाडा के स्वास्थ्य विभाग ने बिना मंजूरी वाले पेप्टाइड उत्पादों के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी जारी की है। ओटावा के एक वेलनेस स्टोर से जब्त किए गए इंजेक्शन में प्रयोगशाला जांच के दौरान बैक्टीरिया पाए गए हैं। इससे ऐसे उत्पादों की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं, जिन्हें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए प्रचारित कर रहे हैं। उपभोक्ता की शिकायत के बाद विभाग ने ‘सेज एंड समिट वेलनेस कंपनी’ के खिलाफ कार्रवाई की। कंपनी पर बिना मंजूरी वाले पेप्टाइड बेचने का आरोप है। उसने अपनी दुकान और वेबसाइट के जरिए इनकी बिक्री बंद करने पर सहमति जताई है। जांच में बीपीसी-157, प्रयोगात्मक मोटापा रोधी दवा रेटाट्रुटाइड और ‘वूल्वरिन स्टैक’ जैसे उत्पादों की पहचान हुई। विभाग ने चेताया कि दूषित इंजेक्शन से गंभीर संक्रमण, अस्पताल में भर्ती होने और जानलेवा सेप्सिस का खतरा हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि ‘केवल शोध के लिए’ लिखा होना किसी उत्पाद को इंसानों पर इस्तेमाल या बिक्री के लिए वैध नहीं बनाता। हाल ही में चीन की एक कंपनी और दो कनाडाई ऑनलाइन विक्रेताओं से भी 11,400 से अधिक शीशियां जब्त की गई थीं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News