वियतनाम: बिल्डिंग में दर्दनाक हादसा, आग लगने से 50 लोगों की मौत

अपार्टमेंट में लगी आग
अपार्टमेंट में लगी आग
Published on: 

हनोई: वियतनाम की राजधानी हनोई में बुधवार (13 सितंबर) को एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। हादसे में करीब 50 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार 13 सितंबर की रात को करीब 2 बजे आग लग गई थी। इमारत नौ मंजिला थी। इस बिल्डिंग में करीब 150 लोग रहते थे।

गली में मौजूद थी इमारत

जानकारी के अनुसार जिस इमारत में आग लगी वह रिहायशी इलाके में एक गली में मौजूद थी। घटना के बाद राहत और बचाव काम शुरू किया गया। इस दौरान करीब 70 लोगों को बचाया गया। इनमें से 54 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।

वियतनाम की राजधानी हनोई के इमारत में लगी आग में पीड़ितों में कई बच्चे भी शामिल हैं। वियतनाम के न्यूज़ चैनल पर हादसे की तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा था कि कैसे घटनास्थल पर पानी से लैस फायर फाइटर इमारत की आग को बुझाने में लगे हुए हैं।

इमारत में नहीं था इमरजेंसी डोर

रात को लगी आग के बाद आज दिन में इमारत से घने गहरे धुएं का गुबार निकलता दिखाई दिया। रिपोर्ट के मुताबिक इमारत की छोटी बालकनियां लोहे से घिरी हुई थीं, अपार्टमेंट ब्लॉक में केवल एक ही निकलने की जगह मौजूद थी और इसके अलावा कोई इमरजेंसी दरवाजा भी मौजूद नहीं था। सूचना के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है और राहत-बचाव का काम जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in