काराकस में धमाकों से दहशत, अमेरिका-वेनेजुएला तनाव बढ़ा

विमानों की गूंज और धमाकों से सहमा काराकस, अमेरिका पर संदेह गहराया
काराकस में धमाकों से दहशत, अमेरिका-वेनेजुएला तनाव बढ़ा
Published on: 

नई दिल्ली: वेनेजुएला की राजधानी काराकस में कम ऊंचाई पर उड़ते कई विमानों और कम से कम सात विस्फोटों की आवाज सुनी गई। शुक्रवार देर रात स्थानीय समयानुसार करीब दो बजे हुई इस घटना को लेकर वेनेजुएला सरकार ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

अमेरिका पर संदेह

विमानों और विस्फोट की आवाज सुनाई देने के बाद विभिन्न इलाकों में लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब अमेरिकी सेना हाल के दिनों में कथित रूप से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली नौकाओं को निशाना बना रही है।

आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं

हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि कराकस में हुए धमाके किसी सीधे सैन्य हमले, अभ्यास, तकनीकी दुर्घटना या किसी अन्य वजह से हुए। हालांकि समय और हालात को देखते हुए अमेरिका-वेनेजुएला टकराव से इसे जोड़कर देखा जा रहा है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पहले ही आरोप लगा चुके हैं कि अमेरिका उन्हें सत्ता से हटाकर देश के तेल और खनिज संसाधनों पर कब्जा करना चाहता है। ऐसे में राजधानी में हुए ये धमाके इस टकराव को और खतरनाक मोड़ पर ले जाते दिख रहे हैं। फिलहाल, पूरे देश की नजर सरकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया और आने वाले घंटों में मिलने वाली सुरक्षा एजेंसियों की जानकारी पर टिकी है।

काराकस में धमाकों से दहशत, अमेरिका-वेनेजुएला तनाव बढ़ा
जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जाएंगी अमेरिका, चीन के साथ तनाव के बीच महत्वपूर्ण दौरा

निकोलस मादुरो ने कहा था-अमेरिका के दबाव में नहीं आएंगे

शुक्रवार को वेनेजुएला ने कहा था कि वह मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए अमेरिका के साथ एक समझौते पर बातचीत के लिए तैयार है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने पहले से रिकॉर्ड किए गए और बृहस्पतिवार को प्रसारित एक साक्षात्कार में कहा था कि अमेरिका वेनेजुएला में सरकार बदलने के लिए दबाव बनाना और उसके विशाल तेल भंडार तक पहुंच हासिल करना चाहता है। उन्होंने कहा था कि दबाव बनाने का यह अभियान अगस्त में कैरिबियाई सागर में बड़े पैमाने पर अमेरिकी सैन्य तैनाती के साथ शुरू हुआ था और कई महीनों से जारी है।

वेनेजुएला पर पिछले महीने अमेरिका ने किया हमला

बीते महीने वेनेजुएला के भीतर ड्रग-लॉन्च बेस पर अमेरिकी सैन्य हमले की खबरें सामने आई थीं। ट्रंप ने 31 दिसंबर को खुद दावा किया कि दिसंबर में अमेरिकी सेना ने यह कार्रवाई की थी। उन्होंने बताया कि यह एक बंदरगाह पर हुआ था, जिसे ड्रग्स स्मगलर इस्तेमाल कर रहे थे। हालांकि अमेरिकी सरकार ने अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन वेनेजुएला के अंदर से आ रही रिपोर्ट्स इस दावे को मजबूत करती दिख रही हैं।

काराकस में धमाकों से दहशत, अमेरिका-वेनेजुएला तनाव बढ़ा
शराब सेवन मामले में एअर इंडिया को कनाडा की सख्त चेतावनी, उड़ान संचालन पर संकट
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in