कोलंबिया के राष्ट्रपति को व्हाइट हाउस बुलाना कहीं ट्रंप की नई चाल तो नहीं?

ट्रंप का यह बयान सप्ताहांत में वेनेजुएला में अमेरिकी अभियान के बाद आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने पेट्रो को लेकर आरोप लगाया था।
trump
डोनाल्ट ट्रंप
Published on: 

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कोलंबिया के अपने समकक्ष गुस्तावो पेट्रो के बारे में अपना रुख अचानक बदलते हुए दक्षिण अमेरिकी देश के नेता को व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच फोन पर सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई।

ट्रंप ने बुधवार रात को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘‘कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो से बात करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही। पेट्रो ने मादक पदार्थ की स्थिति और हमारे बीच हुए अन्य मतभेदों को समझाने के लिए फोन किया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनसे फोन पर हुई बातचीत और उनके बातचीत के अंदाज की सराहना करता हूं। निकट भविष्य में उनसे मुलाकात को लेकर आशान्वित हूं।’’

ट्रंप ने कहा कि पेट्रो से ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में मुलाकात होगी। ट्रंप का यह बयान सप्ताहांत में वेनेजुएला में अमेरिकी अभियान के बाद आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने पेट्रो को लेकर आरोप लगाया था। उन्होंने पेट्रो पर आरोप लगाया था कि वह कोकीन बनाते हैं और अमेरिका में बेचते हैं। इस टिप्पणी के दौरान उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि अमेरिका कोलंबिया में कार्रवाई कर सकता है।

trump
500% टैरिफः हाथ धोकर भारत के पीछे पड़े ट्रंप
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in