चीन को सैन्य गोपनीय जानकारी बेचने का दोषी अमेरिकी सैनिक

वह निजी मोबाइल फोन से गोपनीय दस्तावेजों की तस्वीरें खींचता था।
US soldier found guilty of selling military secrets to China
उपकरणों की तस्वीर खींचता सेना का जवान
Published on: 

वाशिंगटन : अमेरिकी सेना के एक सार्जेंट ने चीन से जुड़े लोगों को संवेदनशील सैन्य सूचनाएं बेचने की साजिश रचने का अपराध स्वीकार कर लिया है। 37 वर्षीय जियान झाओ पर अमेरिकी रॉकेट और मिसाइल प्रणालियों समेत कई गोपनीय जानकारियां साझा करने का आरोप है। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, झाओ वाशिंगटन स्थित ज्वाइंट बेस लुईस-मैककॉर्ड में तैनात था। उसने अपने पद और सुरक्षा मंजूरी का दुरुपयोग कर सैन्य दस्तावेजों तक पहुंच बनाई। वह निजी मोबाइल फोन से गोपनीय दस्तावेजों की तस्वीरें खींचता था। इनमें सैन्य अभियान, संचार नेटवर्क, अभ्यास और मिसाइल प्रणालियों से जुड़ी जानकारियां शामिल थीं। उसने हिमार्स रॉकेट प्रणाली के तकनीकी दस्तावेजों के अंश भी उपलब्ध कराए। जांच के मुताबिक, 2021 के अंत से चल रही इस साजिश में पूर्व अमेरिकी सैनिक रुओयू डुआन ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। झाओ को 6 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया गया था। उसके घर से करीब 30 हजार डॉलर नकद और सेना की हार्ड ड्राइव बरामद हुई थीं। उसने साजिश से कमाए 17,500 डॉलर लौटाने पर सहमति जताई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News