अटलांटा चिड़ियाघर पहुंचेंगे चीन के दो पांडा : जिनपिंग

जिनपिंग ने पांडा को चीन-अमेरिका दोस्ती का ‘‘दूत’’ बताया
Two pandas from China to arrive at Zoo Atlanta: Xi Jinping
पांडा के शावक (फाइल फोटो)
Published on: 

वाशिंगटन : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को कहा कि चीन से दो विशाल पांडा जल्द ही अटलांटा के चिड़ियाघर पहुंचेंगे। उन्होंने पांडा को चीन-अमेरिका दोस्ती का ‘‘दूत’’ बताया। व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में शी ने कहा कि नर पांडा पिंग पिंग और मादा फू शुआंग जल्द ही अटलांटा चिड़ियाघर में अपना नया घर बनाएंगे और अमेरिकी लोगों से मिलेंगे। शी ने कहा, मेरे पास एक अच्छी खबर है। कुछ दिनों में दो पांडा पिंग पिंग और फू शुआंग अटलांटा के चिड़ियाघर पहुंचेंगे।चीन ने 1972 में वाशिंगटन के नेशनल जू को पांडा की एक जोड़ी दी थी। इसके बाद ये जानवर दोनों देशों की दोस्ती का प्रतीक बन गए। फिलहाल वाशिंगटन और सैन डिएगो के चिड़ियाघरों में चीन से आए पांडा मौजूद हैं। चीन लंबे समय से पांडा संरक्षण और उन्हें दूसरे देशों में भेजने की व्यवस्था को अपनी ‘सॉफ्ट पावर’ कूटनीति के हिस्से के रूप में इस्तेमाल करता रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in