बैग में छिपा कर ला रहे लुप्तप्राय प्रजाति के दो बंदर एयरपोर्ट से बरामद, यात्री गिरफ्तार

बेंगलुरु सीमा शुल्क विभाग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि बैंकॉक से आए एक यात्री को पकड़ा गया जिसके बैग में मिले दो बंदर।
बैग में छिपा कर ला रहे लुप्तप्राय प्रजाति के दो बंदर एयरपोर्ट से बरामद, यात्री गिरफ्तार
Published on

बेंगलुरुः बेंगलुरु में बैंकॉक से केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे एक यात्री को लुप्तप्राय प्रजाति ‘रेड-शैंक्ड’ के दो बंदरों की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और जानवरों को भी जब्त कर लिया गया है।

एक सीमा शुल्क अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि ‘रेड-शैंक्ड’ मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्व एशिया में पाए जाते हैं। इनकी टांगों के ऊपर का हिस्सा लाल रंग का होता है, इसलिए इन्हें ‘रेड-शैंक्ड’ कहा जाता है।

अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में गिरफ्तारी 10 दिसंबर को की गई लेकिन उन्होंने गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान का खुलासा नहीं किया है। बेंगलुरु सीमा शुल्क विभाग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि बैंकॉक से आए एक यात्री को पकड़ा गया और उसके पास से दो लुप्तप्राय बंदर बरामद किए गए। इसने कहा कि यात्री ने इन जानवरों को अपने बैग में छिपाया हुआ था। पोस्ट में कहा गया है कि यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in