महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में गर्मी से बचाने के लिए दोपहर में ट्रैफिक सिग्नल बंद

Traffic Signal
महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में गर्मी से बचाने के लिए दोपहर में ट्रैफिक सिग्नल बंदचित्र इंटरनेट से साभार
Published on

देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी होने लगी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा और दिल्ली में दिन में लू कहर जारी है। इन राज्यों के कई जिले 44°C का आंकड़ा पार कर गए हैं।

महाराष्ट्र के गोंदिया और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को पारा 43 डिग्री दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के कारण दोनों जिलों में दोपहर 12:30 बजे से 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद रखे जा रहे हैं, ताकि लोग चौराहों पर धूप में खड़े रहने से बच सकें।

मौसम विभाग ने मंगलवार को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, वेस्टर्न यूपी, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ में रातें भी लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in