जनवरी से बंद हो जाएगी ये Google सर्विस, क्या आपने ?

जनवरी से बंद हो जाएगी ये Google सर्विस, क्या आपने ?
Published on

नई दिल्ली : गूगल की तरफ से पॉपुलर सर्विस गूगल टीवी को बंद किया जा रहा है। इस सर्विस को आज से करीब चार साल पहले सन् 2020 में लॉन्च किया गया था। इस सर्विस को शुरुआत में काफी पसंद किया गया था। लेकिन वक्त गुजरने के साथ गूगल टीवी ज्यादा पॉपुलर नहीं हो सकी। ऐसे में गूगल की तरफ से गूगल टीवी को बंद किया जा रहा है। बता दें कि गूगल टीवी के साथ गूगल प्ले मूवीज एंड टीवी ऐप को लिंक कर दिया गया था। मतलब गूगल प्ले मूवीज एंड टीवी के डेटा को गूगल टीवी पर शिफ्ट कर दिया गया था।
गूगल टीवी को ऐप को हटा दिया गया
इस मामले में गूगल की तरफ से जानकारी दी गई है, जिसके मुताबिक गूगल टीवी ऐप को हटा दिया गया है। लेकिन यह ऐप मौजूदा वक्त में एंड्रॉइड टीवी, चुनिंदा केबल बॉक्स और वेब सर्विस पर उपलब्ध है। हालांकि इस सर्विस का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। गूगल की तरफ से सपोर्ट पेज पर इसकी जानकारी दी गई है। रिपोर्ट की मानें, तो अगर आपने गूगल प्ल मूवी और टीवी का इस्तेमाल करते रहे हैं, तो यह एंड्रॉइड टीवी पर मौजूद नहीं होगा। लेकिन इसके यूट्यूब, गूगल टीवी पर एक्सेस किया जा सकेगा।
17 जनवरी से हो रही बंद
यह सर्विस 17 जनवरी से बंद हो रही है। इससे पहले भी गूगल की तरफ से कई सारे ऐप्स को बंद किया जा चुका है। यह पहली बार नहीं है कि गूगल की तरफ से सर्विस को बंद किया जा रहा हो। इसमें गूगल प्लस, गूगल प्ले म्यूजिक,गूगल अल्लो, गूगल सर्विस शामिल हैं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in