Putin की कार में हुआ विस्फोट, जेलेंस्की ने की थी इसकी भविष्यवाणी

मॉस्को में पुतिन की कार में आग
Putin  की कार में हुआ विस्फोट, जेलेंस्की ने की थी इसकी भविष्यवाणी
Published on

मॉस्को - रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काफिले में एक कार में जबरदस्त धमाका हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई। घटना के बाद इलाके में भारी अफरा-तफरी फैल गई और सुरक्षा बलों ने आसपास की सुरक्षा को कड़ा कर दिया। यह घटना सेंट्रल मॉस्को में हुई है। आग लगने वाली कार ऑरस लिमोसिन थी, जिसे रूस में निर्मित किया जाता है। इस जलती हुई कार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

कार में कौन था इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है

सूत्रों के अनुसार, मॉस्को के लुब्यंका इलाके में एफएसबी गुप्त सेवा मुख्यालय के पास एक कार में आग लग गई। अब तक अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि कार में कौन सवार था और आग लगने का कारण क्या था। इसके अलावा, किसी के घायल होने की भी कोई जानकारी नहीं मिली है।

कार की कीमत £275,000 है

पुतिन के आधिकारिक फ्लीट का हिस्सा ऑरस लिमोसिन कार की कीमत £275,000 है। पुतिन अधिकतर इस कार का ही इस्तेमाल करते हैं। पुतिन उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन समेत कई नेताओं को यह कार गिफ्ट कर चुके हैं।

जेलेंस्की ने की थी पुतिन के मौत की भविष्यवाणी

पिछले बुधवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक इंटरव्यू दिया था। सूत्रों के अनुसार, जेलेंस्की ने पुतिन की मौत को लेकर भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा कि पुतिन की सेहत ठीक नहीं है और उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही है। उनका दावा था कि पुतिन जल्द ही मौत के मुंह में चले जाएंगे और युद्ध भी जल्दी खत्म हो जाएगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in