मोदी ने उडुपी श्री कृष्ण मठ से सुझाए 9 संकल्प, कहा -शांति और सत्य के लिए अत्याचारियों का अंत आवश्यक

भगवद् गीता में श्री कृष्ण ने लोक कल्याण के लिए कार्य करने का निर्देश दिया है। अपने पूरे जीवन में जगद्गुरु माधवाचार्य जी ने इन्हीं भावों के साथ भारत की एकता को सशक्त किया।'
मोदी ने उडुपी श्री कृष्ण मठ से सुझाए 9 संकल्प,  कहा -शांति और सत्य के लिए अत्याचारियों का अंत आवश्यक
Narendra Modi
Published on

उडुपी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को श्री कृष्ण मठ में कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने गीता का संदेश युद्ध की भूमि पर दिया था और भगवद् गीता हमें सिखाती है कि शांति और सत्य की स्थापना के लिए अत्याचारियों का अंत भी आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा 'राष्ट्र की सुरक्षा नीति का मूल भाव यही है कि हम वसुधैव कुटुंबकम भी कहते हैं और धर्मो रक्षति रक्षितः का मंत्र भी दोहराते हैं।

लाल किला कृष्ण की 'करुणा और सुदर्शन चक्र' दोनों का पर्याय

उन्होंने कहा, 'हम लाल किले से श्री कृष्ण का करुणा का संदेश भी देते हैं और उसी प्राचीर से मिशन सुदर्शन चक्र की उद्घोषणा भी करते हैं। मिशन सुदर्शन चक्र यानी देश के औद्योगिक और सार्वजनिक क्षेत्रों की सुरक्षा की ऐसी दीवार बनाना जिसे दुश्मन भेद ना पाए। और यदि दुश्मन दुस्साहस दिखाए तो फिर हमारा सुदर्शन चक्र उसे तबाह कर दे।'

नया भारत हर मोर्चे पर अव्वल

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए पिछली केंद्र सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘पहले जब ऐसे आतंकी हमले होते थे तो सरकारें हाथ पर हाथ रखकर बैठ जाती थीं। लेकिन यह नया भारत है। यह ना किसी के आगे झुकता है और ना ही अपने नागरिकों की रक्षा के कर्तव्य से डिगता है। हम शांति की स्थापना करना भी जानते हैं और शांति की रक्षा करना भी जानते हैं।'

भगवत गीता हर युग में प्रासंगिक

उन्होंने कहा, 'भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा और उपदेश हर युग में व्यवहारिक है। गीता के शब्द सिर्फ व्यक्ति ही नहीं, राष्ट्र की नीति को भी दिशा देते हैं। भगवद् गीता में श्री कृष्ण ने लोक कल्याण के लिए कार्य करने का निर्देश दिया है। अपने पूरे जीवन में जगद्गुरु माधवाचार्य जी ने इन्हीं भावों के साथ भारत की एकता को सशक्त किया।'

मोदी ने कहा, 'आज सबका साथ, सबका विकास, सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय... हमारी इन नीतियों के पीछे भी भगवान श्रीकृष्ण के श्लोकों की प्रेरणा है। भगवान श्री कृष्ण गरीबों की सहायता का मंत्र देते हैं। और इसी मंत्र की प्रेरणा आयुष्मान भारत और पीएम आवास जैसी स्कीम का आधार बन जाती है।'

कृष्ण से नारी सहायता की सीख लेनी चाहिए

संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण के प्रावधान वाला विधेयक पारित किए जाने के संबंध में प्रधानमंत्री ने कहा, 'भगवान श्री कृष्ण हमें नारी सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण का ज्ञान देते हैं और उसी की प्रेरणा से देश ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का ऐतिहासिक निर्णय करता है। श्री कृष्ण हमें सभी के कल्याण की बात सिखाते हैं। यही बात वैश्विक मैत्री, सोलर अलायंस और वसुधैव कुटुंबकम जैसी हमारी नीतियों का आधार बनती है।

प्रधानमंत्री ने दिलाए 9 संकल्प

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर जनता को नौ संकल्प दिलाए

1. जल संरक्षण,

2. देश में एक पेड़ मां के नाम,

3. देश के कम से कम एक गरीब का जीवन सुधारने का प्रयास

4. वोकल फॉर लोकल

5. प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

6. स्वस्थ जीवनशैली अपनाना,

7. योग को जीवन का हिस्सा बनाना

8. पांडुलिपियों के संरक्षण में सहयोग करना

9. देश के 25 ऐसे स्थानों का दर्शन करना है जो हमारी विरासत से जुड़े हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in