दक्षिण अफ्रीका में भी बांग्लादेशी समस्या, 16 लोगों को वापस भेजने का फैसला

फर्जी कागजात के जरिये ये बांग्लादेशी दक्षिण अफ्रीका पहुंचे थे।
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

जोहानिसबर्गः अवैध रूप से प्रवास करने वाले बांग्लादेशी केवल भारत की ही समस्या नहीं है, बल्कि दुनिया भर कई देश बांग्लादेशियों की समस्या से जूझ रहे हैं। अब दक्षिण अफ्रीका का ही मामला लें, जहां काफी संख्या में बांग्लादेश अवैध तरीके से प्रवेश कर रह रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका ने फर्जी वीजा के साथ देश में आए 16 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासित करने का फैसला किया है।

ये बांग्लादेशी नागरिक ‘इथियोपियन एयरलाइंस’ की उड़ान से ओआर टैम्बो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। बीएमए (सीमा प्रबंधन प्राधिकरण) की कार्यवाहक आयुक्त जेन थुपाना ने पुष्टि की कि यह मानव तस्करी, अनियमित प्रवासन और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत उठाया जाने वाला कदम है। बीएमए द्वारा यात्रियों के विवरण का विश्लेषण किए जाने के बाद उन्हें रोका गया जिसमें उनकी गतिविधियों को संदिग्ध पाया गया था।

सांकेतिक फोटो
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यहूदी समुदाय पर गोलीबारी, 12 लोगों की मौत

प्रारंभिक जांच में मानव तस्करी गिरोहों द्वारा आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली कार्यप्रणाली का पता चला, जिसमें व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका से होकर पड़ोसी देशों में जाने का प्रयास करते हैं और बाद में दक्षिण अफ्रीका में फिर से प्रवेश करते हैं।

बांग्लादेश के तीनों पुरुष नागरिकों को फर्जी वीजा के साथ पकड़ा गया। कुछ लोग पासपोर्ट जांच क्षेत्र में दक्षिण अफ्रीकी यात्रियों के बीच घुलने की कोशिश कर रहे थे जिससे प्राधिकारियों को उन पर संदेह हुआ। इन व्यक्तियों को कतार से अलग कर दिया गया और आगे की जांच के लिए बीएमए सीमा कानून प्रवर्तन कार्यालय को सौंप दिया गया। उनके दस्तावेज फर्जी पाए गए। थुपाना ने कहा कि अवैध प्रवासियों को लाने वाली विमानन कंपनी पर प्रत्येक प्रवासी के लिए 15-15 हजार रैंड का जुर्माना लगाया जाएगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in