… तो क्या कलयुग में जिंदा है रामभक्त ‘जटायु’ ?

… तो क्या कलयुग में जिंदा है रामभक्त ‘जटायु’ ?
Published on

नई दिल्ली : 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर के अभिषेक समारोह से पहले सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो बुलेटिन के जरिए अयोध्या से महज 200 किलोमीटर दूर 'जटायु' को देखे जाने का दावा किया जा रहा है। वायरल हो रहा वीडियो करीब एक साल पुरानी घटना का है, जब उत्तर प्रदेश के कानपुर में विलुप्तप्राय हिमालयी प्रजाति का गिद्ध मिला था। इसी पुरानी घटना को हालिया संदर्भ में अयोध्या के निकट 'जटायु' मिलने के दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।
क्या है वायरल वीडियो ?

एक सोशल मीडिया यूजर ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, "अयोध्या से महज 200 किलोमीटर दूर जिंदा जटायु के हुए दर्शन कलयुग में भी जिंदा है।" कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है। वायरल वीडियो बुलेटिन में एक न्यूज चैनल का लोगो लगा हुआ है। 9 जनवरी 2023 को साझा किए गए इस बुलेटिन को कानपुर में 'जटायु' दिखाई देने के संदर्भ में शेयर किया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कानपुर के कर्नलगंज स्थित ईदगाह कब्रिस्तान में हिमालयी प्रजाति का दुर्लभ सफेद गिद्ध मिला था। रिपोर्ट में बताया गया है कि कानपुर के चिड़ियाघर में इसी प्रजाति के तीन और गिद्धों को रखा गया है। कई अन्य न्यूज रिपोर्ट में भी इसका जिक्र है। एक अन्य ‌रिपोर्ट के मुताबिक, कानपुर में विलुप्तप्राय हिमालयी प्रजाति का गिद्ध मिला है, जिसकी लंबाई करीब छह फुट है। यह तस्वीर इससे पहले भी समान दावे के साथ वायरल हो चुकी है, जिसकी पड़ताल की जा चुकी है। जांच के मुताबिक, समय-समय पर देश के कई शहरों में हिमालयी ग्रिफॉन को देखा जा चुका है। ये धीरे-धीरे लुप्त हो रहे हैं और देश के कई शहरों में इन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in