भूकंप की वजह से अब तक Myanmar में 2700 लोगों की हुई मौत

अस्पतालों में नहीं बची जगह
भूकंप की वजह से अब तक Myanmar में 2700 लोगों की हुई मौत
Published on: 

नई दिल्ली - पिछले सप्ताह म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप की वजह से मरने वाले लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। भूकंप के बाद से ही लगातार बचाव कार्य किया जा रहा है। अब भी इमारतों से शव निकलने का सिलसिला जारी है। अब तक म्यांमार में भूकंप के कारण 2700 से अ​धिक लोगों की जान जा चुकी है। इसके साथ ही हजारों की संख्या में लोग घायल भी हो गए हैं।

मृतकों की सही संख्या सामने आने में समय लग सकता है

म्यांमार में आया भूकंप देश में एक सदी में आया सबसे श​क्तिशाली भूकंप था। अब तक मलबे के नीचे दबे कई शवों तक बचाव दल पहुंचने में नकाम रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि मृतकों की सही संख्या सामने आने में कई सप्ताह लग सकते हैं।

अस्पतालों में नहीं बची जगह

वर्तमान में हालात ऐसे हैं कि मलबे में दबी लाशों से भीषण दुर्गंध चारों ओर फैल रही है। इससे महामारी फैलने का भी खतरा बढ़ गया है। जैसे जैसे वक्त बीत रहा है मलबे में दबे लोगों के जीवित मिलने की उम्मीदें का होती जा रही हैं। हालात अब ऐसी हो चुकी है कि अस्पताओं में जगह कम पड़ गई है और लोगों का इलाज सड़को पर किया जा रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News