जर्मन महिला का भारत में हुआ रेप, कार चालक पर लगाया आरोप

4 मार्च को महिला आई थी भारत
जर्मन महिला का भारत में हुआ रेप, कार चालक पर लगाया आरोप
Published on: 

हैदराबाद - तेलंगाना के हैदराबाद में एक जर्मन महिला ने कार चालक पर आरोप लगाया है कि उसने कार में बैठाने के बाद उससे दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि चालक ने 31 मार्च सोमवार देर शाम कार की पिछली सीट पर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

क्या कहना है पुलिस का ?

पुलिस ने बताया कि बलात्कार का मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। कार चालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गयी है। आपको बता दें कि पहाड़ी शरीफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच जारी है।

क्या है पूरा मामला ?

शिकायत के अनुसार, जर्मन महिला अपने एक अन्य साथी के साथ 4 मार्च को एक दोस्त से मिलने हैदराबाद आई थी। सोमवार को वह और उसका जर्मन दोस्त शहर में घूम रहे थे, तभी एक कार चालक ने उन्हें अपनी कार में बैठने का प्रस्ताव दिया। वाहन में कुछ अन्य यात्री भी थे, जो बाद में नीचे उतर गए। मामीडीपल्ली पहुंचने से पूर्व उसका जर्मन दोस्त भी उतर गया।इसके बाद कार चालक ने गाड़ी रोक कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में महिला ने अपने जर्मन दोस्त को बताया कि कार चालक ने उसका बलात्कार किया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News