आज 3 बजे धरती पर लौटैंगे शुभांशु

आज दोपहर कैलिफोर्निया के तट पर उतरेंगे शुभांशु व साथी
Subhansu
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को अलविदा कहते शुभांशु व उनके सहयात्री।-
Published on

फ्लोरिडा/नई दिल्ली : अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर अपना 18 दिन का प्रवास पूरा करने के बाद अपने तीन साथियों के साथ 14 जुलाई को शाम 4:45 बजे पृथ्वी के लिए रवाना हुए। करीब 23 घंटे के सफर के बाद उनका ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट 15 जुलाई दोपहर करीब 3 बजे समुद्र में कैलिफोर्निया के तट पर उतरेगा। इसे स्प्लैशडाउन कहते हैं। स्पेसक्राफ्ट 263 किलो से ज्यादा कार्गो के साथ वापस आएगा। इसमें नासा का हार्डवेयर और 60 से ज्यादा प्रयोगों का डेटा शामिल होगा। यह अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। चारों अंतरिक्ष यात्री 26 जून को भारतीय समय के अनुसार शाम 4:01 बजे आईएसएस पहुंचे थे। एक्सियम मिशन 4 के तहत 25 जून को दोपहर करीब 12 बजे एस्ट्रोनॉट रवाना हुए थे। स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट से जुड़े ड्रैगन कैप्सूल में इन्होंने कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी थी। ये मिशन तकनीकी खराबी और मौसमी दिक्कतों के कारण 6 बार टाला गया था।

सुभांशु ने 18 दिन अंतरिक्ष में क्या-क्या किया : 60 वैज्ञानिक प्रयोग: शुभांशु मिशन के दौरान भारत के 7 प्रयोगों सहित 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोगों में शामिल हुए। उन्होंने मेथी और मूंग के बीजों को अंतरिक्ष में उगाया। स्पेस माइक्रोएल्गी’ प्रयोग में भी हिस्सा लिया। अंतरिक्ष में हड्डियों की सेहत पर भी प्रयोग किए।

प्रधानमंत्री से वीडियो कॉन्फ्रेंस : शुभांशु ने 28 जून 2025 को अंतरक्षि स्टेशन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की। इस दौरान उन्होंने कहा था कि भारत अंतरिक्ष से बहुत भव्य दिखता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पूछे जाने पर बताया कि वे अपने साथ लाए गए हलवा को अपने साथियों के साथ मिलकर खाया।

छात्रों से संवाद: सुभांशु ने इसके अलावा 3, 4 और 8 जुलाई को तिरुवनंतपुरम, बेंगलुरु और लखनऊ के 500 से अधिक छात्रों के साथ हैम रेडियो के जरिए बातचीत की। इसका मकसद युवा छात्रों में स्टिम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) के प्रति रुचि बढ़ाना था।

आईएसआरओ के चेयरमैन से अनुभव साझा किया : उन्होंने 6 जुलाई को आईएसआरओ के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत कर अपना अनुभव साझा किया। नारायणन ने कहा था कि शुभांशु का ये अनुभव भारत के गगनयान मिशन में काम आएगा। ये भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन है, जिसका उद्देश्य भारतीय गगनयात्रियों को पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजना और सुरक्षित रूप से वापस लाना है। इसके 2027 में लॉन्च होने की संभावना है।

शुभांशु अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय : अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा और भारतीय एजेंसी इसरो के बीच हुए एग्रीमेंट के तहत भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को इस मिशन के लिए चुना गया था। शुभांशु इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर जाने वाले पहले और स्पेस में जाने वाले दूसरे भारतीय हैं। इससे 41 साल पहले राकेश शर्मा ने 1984 में सोवियत यूनियन के स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष यात्रा की थी।

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को जाने : इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पृथ्वी के चारों ओर घूमने वाला एक बड़ा अंतरिक्ष यान है। इसमें एस्ट्रोनॉट रहते हैं और माइक्रो ग्रेविटी में एक्सपेरिमेंट करते हैं। यह 28,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रैवल करता है। यह हर 90 मिनट में पृथ्वी की परिक्रमा पूरी कर लेता है। 5 स्पेस एजेंसीज ने मिलकर इसे बनाया है। स्टेशन का पहला पीस नवंबर 1998 में लॉन्च किया गया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in