पुतिन से बातचीत के लिए रूस जाएंगे शहबाज शरीफ

आने वाले हफ्तों में रूस की यात्रा कर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं
Shehbaz Sharif to visit Russia for talks with Putin
शहबाज शरीफ
Published on: 

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ आने वाले हफ्तों में रूस की यात्रा कर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं। एक समाचार पत्र के रिपोर्ट के अनुसार, यात्रा की तैयारियां चल रही हैं, हालांकि इस्लामाबाद की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। शरीफ की रूस यात्रा पहले मार्च में प्रस्तावित थी, लेकिन क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, उस समय पाकिस्तान अफगानिस्तान के साथ बढ़ते संघर्ष और ईरान पर अमेरिका-इजराइल के सैन्य अभियान से पैदा हुए क्षेत्रीय संकट से जूझ रहा था। प्रस्तावित वार्ता में द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग, व्यापार, निवेश और ऊर्जा प्रमुख मुद्दे होंगे। इसके अलावा, क्षेत्रीय सुरक्षा और अफगानिस्तान की स्थिति पर भी चर्चा होने की संभावना है। 12 अक्टूबर को रूस के गृह मंत्री व्लादिमीर कोलोकोल्त्सेव ने इस्लामाबाद का दौरा कर पाकिस्तानी नेतृत्व से मुलाकात की थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in