पाकिस्तानी सेना हर मुकाबले के लिए तैयार: मुनीर

भारत ने 26 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद सात मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू कर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया था।
asim munir pakistan
Published on: 

नई दिल्ली: पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने शनिवार को कहा कि सुरक्षा बल बाहरी और अंतरराष्ट्रीय तत्वों से होने वाले खतरों से निपटने के लिए तैयार है। सेना की ओर से जारी एक बयान के अनुसार मुनीर ने गुजरांवाला और सियालकोट छावनी क्षेत्रों का दौरा किया, जहां उन्हें अभियानगत तैयारियों और युद्ध तैयारियों को मजबूत बनाने से जुड़ीं प्रमुख पहलों की जानकारी दी गई।

आसिम मुनीर ने आश्वाशन दिया

इस मौके पर उन्होंने कहा, “पाकिस्तान की सेना शत्रुतापूर्ण ‘हाइब्रिड’ अभियान, चरमपंथी विचारधाराओं और राष्ट्रीय स्थिरता को कमजोर करने की कोशिश करने वाले विभाजनकारी तत्वों से उत्पन्न आंतरिक व बाहरी दोनों तरह की चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।”

asim munir pakistan
भारत पर ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ अमेरिकी सांसदों ने प्रस्ताव पेश किया, ट्रंप झुकेंगे?

पहलगाम हमले के जवाब में भारत का ऑपरेशन सिंदूर से तिलमिलाया है मुनीर

भारत ने 26 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद सात मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू कर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया था। इन हमलों के बाद चार दिन तक दोनों ओर से हमले हुए, जो 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने को लेकर आपसी सहमति कायम होने के बाद बंद हो गए।

अधिकारियों और सैनिकों से बातचीत के दौरान मुनीर ने उनके ऊंचे मनोबल और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की और कठोर तथा मिशन-केंद्रित प्रशिक्षण के महत्व पर जोर दिया।

asim munir pakistan
‘एकतरफा’ शुल्क वृद्धि को लेकर मेक्सिको के साथ भारत संपर्क में
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News