तूफान ‘डॉल्फिन' के मद्देनजर पूर्वी चीन में स्कूल, पर्यटन स्थल बंद

तूफान के दौरान अधिकतम 162 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका
Schools and tourist sites closed in eastern China due to Typhoon Dolphin
तूफान के कारण समुद्र में उठती लहरें
Published on

बीजिंग : पूर्वी चीन के प्राधिकारियों ने तूफान ‘डॉल्फिन’ के शनिवार को तट की ओर बढ़ने के साथ ही स्कूलों और पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया। तूफान के दौरान अधिकतम 162 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। तूफान के प्रभाव से भारी बारिश होने का अनुमान है, जिससे बाढ़ के साथ-साथ भूस्खलन का खतरा भी पैदा हो सकता है। इसके रविवार देर रात तक झेजियांग प्रांत और पड़ोसी फुजियान प्रांत के उत्तरी हिस्सों से टकराने की संभावना है। तूफान के शंघाई से गुजरने का भी अनुमान है। राष्ट्रीय प्राधिकारियों ने तीसरे स्तर की आपात प्रतिक्रिया घोषित की है, जो आपात स्थिति के लिहाज से दूसरा सबसे निचला स्तर है। झेजियांग में कई पर्यटन स्थल शनिवार और रविवार को बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा नौका और क्रूज सहित जल आधारित सभी गतिविधियां भी रोक दी गई हैं। प्रांत के प्रमुख शहरों में शामिल निंगबो के प्राधिकारियों ने सप्ताहांत में स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in