डेमोक्रेट सांसद से रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने क्यों कहा कि यह सवाल जो बाइडन से पूछा था क्या ?

Sara Jacobs
डेमोक्रेट सांसद से रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने क्यों कहा कि यह सवाल जो बाइडन से पूछा था क्या ?सांकेतिक चित्र इंटरनेट से साभार
Published on

अमेरिका की हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी की सुनवाई के दौरान एक बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया है। दरअसल, डेमोक्रेट सांसद सारा जैकब्स ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मानसिक स्थिति को लेकर सवाल पूछ लिया।

जैकब्स ने अपने सवाल के दौरान ट्रम्प के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर किए गए हाल के पोस्ट का जिक्र किया और उनकी भाषा की आलोचना की। इसी दौरान उनके पीछे खड़े एक सहायक ने ट्रम्प के पुराने पोस्ट के कटआउट भी दिखाए।

हेगसेथ ने कहा कि इसी डेमोक्रेटिक पार्टी ने बाइडेन का तब बचाव किया था जब वे ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे। इस पर जैकब्स ने जवाब दिया कि 2024 के चुनाव में बाइडेन “हमारे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार नहीं थे।” हेगसेथ ने आगे कहा कि वह इस तरह के सवाल-जवाब में शामिल नहीं होना चाहते हैं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in