

मॉस्को : रूस का एक सैन्य परिवहन विमान पश्चिमी साइबेरिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार सभी 19 लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में विमान के उपकरणों में खराबी आने की बात सामने आई है। ‘एएन-12’ विमान मॉस्को से करीब 3,000 किलोमीटर पूर्व में केमेरोवो क्षेत्र के यागुनोवो गांव के पास एक निर्जन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चालक दल के सदस्यों समेत उसमें सवार सभी 19 लोगों की मौत हो गई। वायुसेना के विशेषज्ञ दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। आमतौर पर ‘एएन-12’ विमान के चालक दल में छह सदस्य होते हैं। ‘एएन-12’ सोवियत संघ में निर्मित चार इंजन वाला टर्बोप्रॉप परिवहन विमान है, जिसका इस्तेमाल 1950 के दशक के उत्तरार्ध से किया जा रहा है।