Ranya Rao ने कबूला अपना गुनाह, 27 मार्च को कोर्ट सुनाएगा फैसला

गोल्ड स्मगलिंग केस में रान्या राव ने मानी गलती
Ranya Rao ने कबूला अपना गुनाह, 27 मार्च को कोर्ट सुनाएगा फैसला
Published on: 

बेंगलुरु - गोल्ड स्मगलिंग मामले में गिरफ्तार हुई एक्ट्रेस रान्या राव से पुलिस लगातार पुछताछ कर रही है। इसी बीच रान्या राव ने 25 मार्च मंगलवार को अपनी जमानती याचिका पर सुनवाई करते हुए इस बात को कबूल किया कि उसने सोने खरीदने के लिए हवाला के जरिए पैसे ट्रांसफर किए थे।

पुलिस आगे भी करेगी जांच

डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस की वकील मधु राव ने कोर्ट को बताया कि रान्या ने सोने की खरीद में हवाला का पैसा इस्तेमाल करने की बात कबूल कर ली है। इस खुलासे के बाद जांच एजेंसियों ने इस मामले को और गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। इस मामले में DRI ने धारा 108 के तहत नोटिस जारी किया है। ऐसा न्यायिक जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता है। अब इस मामले में वित्तीय अनियमिततओं और संभावित कानून उल्लंघनों का पता लगाया जाएगा।

अदालत 27 मार्च को सुनाएगा अपना फैसला

आज रान्या राव के मामले में जमानत याचिका पर बेंगलुरु के सेशन कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने जमानत आदेश को सुर​क्षित रख लिया है। अदालत ने कहा कि इस मामले पर 27 मार्च को फैसला दिया जाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News