Liquor Shop के बाहर दिखी भारी भीड़, कारण है काफी हटके

एक पर एक फ्री का ऑफर बना आकर्षण
Liquor Shop के बाहर दिखी भारी भीड़, कारण है काफी हटके
Published on: 

नई दिल्ली - नोएड में आज शराब की दुकानों के बाहर काफी भीड़ देखने को मिली। ऐसा इस वजह से क्योंकि शराब की एक बोतल खरीदने पर दूसरी फ्री में दी जा रही थी। इसी कारण से सभी दुकानों के बाहर काफी भीड़ देखने को मिली। नोएडा की एक शराब दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शराब को लेकर यह ऑफर इस वजह से दिया गया है क्योंकि 31 मार्च से पहले सभी दुकानदारों को उनका स्टाक खत्म करना है। वायरल हो रहा वीडियो 19 सेकेंड का है और इसमें ठेके के बाहर लोगों की लंबी लाइन दिखाई दे रही है।

क्या कहना है पुलिस का ?

एक अ​धिकारी ने बताया कि ठेके वालों ने यह ऑफर इस वजह से निकाल दिया है क्योंकि 31 मार्च तक सभी ठेकों को उनका स्टाक खत्म करना होता है। 31 मार्च के बाद बचे हुए माल को विभाग की ओर से जब्त कर लिया जाता है।इसी वजह से यह सभी ठेके ऐसे ऑफर निकाल रहे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News