Ram Mandir: रामलला के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, पहले दिन 5 लाख लोगों ने किया दर्शन | Sanmarg

Ram Mandir: रामलला के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, पहले दिन 5 लाख लोगों ने किया दर्शन

नई दिल्ली: अयोध्या के राम मंदिर में पहले दिन रामलला के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक आज शाम तक करीब 5 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए। सुबह दर्शन करने आए बड़ी संख्या में भक्तों की वजह से काफी अव्यवस्था का माहौल बन गया था। मंगलवार की सुबह देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी।

आईजी रेंज अयोध्या पीयूष मोडिया ने लोगों से अपील की और भरोसा दिलाया है कि धैर्य रखें, सभी को रामलला के दर्शन जरूर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सभी के दर्शन लाइन से ही होंगे। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से फिलहाल अयोध्या नहीं आने की अपील भी की है। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से बात की और दिशा निर्देश जारी किए।

आखिर कैसे बढ़ी भीड़

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर इसी महीने की 20 तारीख से मंदिर को आम दर्शनार्थियों के लिए बंद कर दिया गया था। 20, 21 और 22 जनवरी तक किसी को भी रामलला के दर्शन नहीं हो पाए। ऐसे में बड़ी संख्या में भक्त अयोध्या में ही रूक गए। जैसे ही मंदिर खुला उसके बाद रुके हुए भक्त और आज जो भक्त पहुंचे थे उनका जनसैलाब उमड़ गया। सीएम के दिशा निर्देश के बाद पुलिस ने पांच लेयर सिक्योरिटी लगाई है। इसमें बिड़ला धर्मशाला से लेकर रामलला मंदिर तक ब्लॉक बनाए गए। लोगों को सीमित संख्या में मंदिर के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है।

Visited 141 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर