रेलवे ने 32 ट्रेनों को किया बंद , जाने क्या है वजह ?

गंगा पुल की मरम्मत के कारण 32 ट्रेनें अस्थायी रूप से बंद
रेलवे ने 32 ट्रेनों को किया बंद , जाने क्या है वजह ?
Published on: 

नई दिल्ली - उत्तर मध्य रेलवे ने कानपुर-लखनऊ मार्ग पर चलने वाली 32 ट्रेनों को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है। ये ट्रेनें 30 मार्च के बाद ही दोबारा चलेंगी। दरअसल, रेलवे ने गंगा पुल पर ट्रैक मरम्मत कार्य पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया है। इसके साथ ही, कई ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं।

इसके पीछे क्या है वजह ?

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा लखनऊ-कानपुर के बीच स्थित गंगा पुल पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसी कारण रेलवे ने यह बड़ा फैसला लिया है। इस ब्लॉक के चलते होली के बाद यात्रियों को काफी परेशानी हो सकती है। मरम्मत कार्य के चलते कुल 74 ट्रेनें प्रभावित होंगी, जिनमें झांसी, मुंबई, पुणे, गोरखपुर, नीलांचल और शताब्दी जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।

क्या कहना है रेलवे का ?

इस मामले पर सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि मेगा ट्रैफिक ब्लॉक लागू किया गया है, जिसके तहत रोजाना 9 घंटे तक इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। पुल की मरम्मत का कार्य ट्रेनों की गति सुधारने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 51813/14 झांसी-लखनऊ और 64203/04 लखनऊ-कानपुर सेंट्रल मेमू ट्रेनें 20 मार्च से 1 मई तक रद्द रहेंगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in