Rahul Gandhi Poster: भाजपा ने राहुल गांधी को बनाया रावण

Rahul Gandhi Poster: भाजपा ने राहुल गांधी को बनाया रावण
Published on

कोलकाता : भाजपा ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। भारतीय जनता पार्टी ने एक पोस्टर जारी कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 'रावण' बताया है। भाजपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा 'नए जमाने का रावण। वो इविल है। धर्म विरोधी है, राम विरोधी है। उसका लक्ष्य भारत को नष्ट करना है।' आपको बताते चलें कि भाजपा के सभी नेता और प्रवक्ता विपक्ष यानी इंडी गठबंधन के नेताओं पर ताबड़तोड़ सियासी हमला कर रहे हैं। इस दौरान भाजपा के नेता कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) को भ्रष्टाचार के मामलों के लेकर घेर रहे हैं, वहीं अन्य विरोधी दलों पर भी भ्रष्टाचार और परिवारवाद को लेकर निशाना साधा जा रहा है।
घमंडिया फाइल्स का चौथा एपिसोड जारी

इसके साथ ही भाजपा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से घमंडिया फाइल्स नाम से चौथा एपिसोड जारी किया है, भाजपा ने इस चेप्टर में पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज टीएमसी (टीएमसी) पर निशाना साधते हुए लिखा, 'टीएमसी के राज में बंगाल में चुनाव जीतने के लिए कैसे उड़ाई जाती है लोकतंत्र की धज्जियां, मारपीट, हत्या और बलात्कार से गांव-गांव तक

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in