अमेरिकी नौसेना में शीर्ष अधिकारियों की चुपचाप छुट्टी

अमेरिकी कांग्रेस के सांसदों ने सवाल उठाए
Quiet dismissal of top officials in the US Navy
यूएस नेवी का बैज
Published on: 

वाशिंगटन : अमेरिकी नौसेना ने पिछले कुछ महीनों में कई वरिष्ठ अधिकारियों को बिना सार्वजनिक घोषणा के पद से हटा दिया है। इस गोपनीयता को लेकर अमेरिकी कांग्रेस के सांसदों ने सवाल उठाए हैं और नौसेना पर पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया है। पिछले महीने समुद्र के भीतर टक्कर की घटना के बाद परमाणु पनडुब्बी यूएसएस साउथ डकोटा के कमांडर, उप कमांडर और वरिष्ठ नाविक को हटा दिया गया। डेमोक्रेटिक सांसदों जो कोर्टनी और एडम स्मिथ ने कहा कि नौसेना ने इस फैसले की जानकारी कांग्रेस को भी नहीं दी। इसके अलावा, सितंबर में मध्य पूर्व में तैनात विध्वंसक पोत यूएसएस माइकल मर्फी की कमांडर कैटलिन कनिंघम को भी पद से हटा दिया गया था।

वहीं, कांग्रेस और सुप्रीम कोर्ट के चिकित्सक रियर एडमिरल ब्रायन मोनाहन ने भी नौसेना की जांच के दौरान अपना पद छोड़ दिया। सांसदों ने नौसेना की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे फैसलों में पारदर्शिता और कांग्रेस को समय पर जानकारी देना जरूरी है। इस घटनाक्रम से नौसेना के कार्यवाहक मंत्री हंग काओ की आगामी नियुक्ति सुनवाई भी विवादित होने की आशंका है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News