शादी से इनकार पर पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर की हत्या कर दी गई, जानें इसके पीछे का कारण ?

बेटी का दावा- 'मां को जहर दिया गया'
पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर
पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर
Published on: 

पाकिस्तान : पाकिस्तानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और टिकटॉक स्टार सुमीरा राजपूत की कथित तौर पर हत्या कर दी गई है। उनका शव संदिग्ध परिस्थियो में पाया गया है। सुमीरा की बेटी का दावा है कि शादी से इनकार पर मां को जहर दिया गया।

पाकिस्तान में एक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध परिस्थितियो में हत्या कर दी गई है। कुछ दिनों पहले पाकिस्तान में टिकटॉक स्टार सना यूसुफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब एक और टिकटॉक स्टार और इन्फ्लुएंसर सुमीरा राजपूत की कथित तौर पर हत्या कर दी गई है। सुमीरा का शव सिंध के घोटकी जिले के बागो वाह इलाके स्थित अपने घर से मिला है। इन्फ्लुएंसर की बेटी का दावा है कि उन्हें जहर दिया गया।

एक आरोपी को हिरासत में लिया गया

सुमीरा की 15 वर्षीय बेटी का दावा है कि कुछ लोग उसकी मां पर शादी का दबाव बना रहे थे। शादी से इनकार करने पर उसकी मां को जबरन जहर खिलाया गया। सुमीरा की बेटी भी कंटेंट क्रिएटर है और सोशल मीडिया पर अच्छी फैन-फॉलोइंग है। फिलहाल बेटी के बयान के आधार पर दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। टिकटॉकर की हत्या की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस जांच में जुटी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News