पाकिस्तान ने सऊदी पर हूती हमले तत्काल रोकने की अपील की

सुरक्षा परिषद ने सर्वसम्मति से इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया।
Pakistan has called for an immediate halt to Houthi attacks on Saudi Arabia
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत सैयद हैदर शाह
Published on: 

संयुक्त राष्ट्र : पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की ओर से यमन पर लगाए गए प्रतिबंधों को एक और साल के लिए बढ़ाए जाने के बाद सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों को तत्काल और बिना किसी शर्त के रोकने की अपील की। सुरक्षा परिषद ने सर्वसम्मति से इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया। एक खबर के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत सैयद हैदर शाह ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट देते हुए कहा कि इस्लामाबाद सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा करता है। शाह ने कहा कि हम सऊदी अरब के नेतृत्व, सरकार और वहां के लोगों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप, हम अपने क्षेत्र की रक्षा करने और अपने नागरिकों तथा वहां रहने वाले लोगों की सुरक्षा करने के सऊदी अरब के वैध अधिकार का समर्थन करते हैं। हम इन निंदनीय हूती हमलों को तत्काल और बिना किसी शर्त के रोकने की मांग करते हैं। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हाल के हफ्तों में सऊदी अरब पर हमले तेज कर दिए हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News