हे भगवान! जिंदा कछुए को आग में जला डाला…पुलिस ने भेज दिया सलाखों के पीछे…. | Sanmarg

हे भगवान! जिंदा कछुए को आग में जला डाला…पुलिस ने भेज दिया सलाखों के पीछे….

सहारनपुर: सहारनपुर से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बता दें क‌ि यहां एक जिंदा कछुए को चूल्हे में जिंदा जलाने एक वीडियो सामने आया है। कछुए को जलाते समय युवकों ने इसका एक वीडियो भी बनाया है। उन लोगों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस ने युवकों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। बता दें क‌ि आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला थाना देवबंद के गांव रणसुआ का है। पुलिस ने बताया क‌ि यह घटना थाना देवबंद के राजूपुर इलाके के रणसुआ गांव के रहने वाले आकाश कुमार ने जिंदा कछुए को जलाने की एक वीडियो बनाई। सोशल मीडियो पर ये वीडियो 57 सेकेंड की है, जिसे आप खुद देख सकते हैं। वीडियो में युवक कछुए को जिंदा आग में जला रहे हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल में डाल दिया गया है।

 

 

Visited 97 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
1
0

Leave a Reply

ऊपर