सीमा विवाद पर वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे NSA डोभाल

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की भारत यात्रा को लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई
NSA Doval arrives in Beijing for talks on the border dispute
NSA डोभाल से मुलाकात करते चीन के विदेश मंत्री वांग यी
Published on

बीजिंग : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल सोमवार को चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वह अपने चीनी समकक्ष और विदेश मंत्री वांग यी के साथ भारत-चीन सीमा विवाद पर होने वाली विशेष प्रतिनिधि (SR) वार्ता के 25वें दौर में हिस्सा लेंगे। यह वार्ता मंगलवार को होगी। यह वार्ता ऐसे समय हो रही है जब 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की भारत यात्रा को लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई है। साथ ही, सीमा और अरुणाचल प्रदेश से जुड़े मतभेद भारत-चीन संबंधों में लगातार प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं। 2020 में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प और पूर्वी लद्दाख में लंबे समय तक चले सैन्य गतिरोध के बाद दोनों देशों के संबंधों में गंभीर तनाव पैदा हो गया था। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने सोमवार को विशेष प्रतिनिधि वार्ता की घोषणा करते हुए कहा कि डोभाल और वांग यी सीमा विवाद के साथ-साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी गहन चर्चा करेंगे। भारत-चीन विशेष प्रतिनिधि वार्ता सीमा मुद्दे पर दोनों देशों के बीच बातचीत का प्रमुख माध्यम है। यह साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर संवाद का भी महत्वपूर्ण मंच है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in