नाटो की रूस को चेतावनी, हमला किया तो सब तबाह करेंगे

नाटो के शीर्ष सैन्य कमांडर एलेक्सस ग्रिंकेविच ने रूस को चेतावनी दी
NATO warns Russia: An attack will lead to total destruction
नाटो के शीर्ष सैन्य कमांडर एलेक्सस ग्रिंकेविच
Published on: 

वारसॉ : नाटो के शीर्ष सैन्य कमांडर एलेक्सस ग्रिंकेविच ने सोमवार को रूस को चेतावनी दी कि अगर उसने गठबंधन के किसी सदस्य देश पर हमला किया तो हमले में शामिल हर सैन्य संसाधन और उसे मदद देने वाले ठिकाने को तबाह कर दिया जाएगा। वारसॉ सुरक्षा सम्मेलन में अमेरिकी वायुसेना के जनरल ग्रिंकेविच ने कहा कि नाटो रक्षात्मक गठबंधन है, लेकिन वह अपने किसी भी सदस्य पर हमले को रोकने और नाकाम करने के लिए पूरी ताकत लगाएगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि उसके किसी भी सदस्य पर हमला पूरी तरह बेअसर साबित हो। यूरोपीय देशों और रूस के बीच बढ़ते तनाव के बीच ग्रिंकेविच का यह बयान आया है। यूरोपीय सरकारों ने मॉस्को पर तोड़फोड़, ड्रोन घुसपैठ और साइबर हमलों की गतिविधियां बढ़ाने का आरोप लगाया है। वहीं, रूस ने पिछले महीने चेतावनी दी थी कि यदि नाटो ने उसके कलिनिनग्राद क्षेत्र की घेराबंदी करने की कोशिश की तो वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है। वारसॉ सुरक्षा मंच पर अपने संबोधन में ग्रिंकेविच ने रूस का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका संदेश स्पष्ट रूप से मॉस्को के लिए था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in