नगांव विधानसभा उपचुनाव में TMC ने अब्दुल सलाम को बनाया उम्मीदवार


नगांव विधानसभा उपचुनाव में TMC ने अब्दुल सलाम को बनाया उम्मीदवार
Published on

गुवाहाटी: असम में होने वाले नगांव विधानसभा उपचुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने अब्दुल सलाम को नगांव विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। असम प्रदेश तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष शेरमन अली अहमद ने अब्दुल सलाम के नाम की घोषणा की। इसके साथ ही सलाम नगांव उपचुनाव में TMC के उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगे। नगांव विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न दल अपने उम्मीदवारों के नाम तय करने के साथ ही चुनावी रणनीति और प्रचार अभियान को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। ऐसे में TMC के उम्मीदवार की घोषणा के बाद नगांव में मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है। उपचुनाव में कई राजनीतिक दलों के मैदान में उतरने की संभावना है, जिससे नगांव सीट पर बहुकोणीय और कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। TMC अब अब्दुल सलाम के नेतृत्व में इस सीट पर अपनी चुनावी जमीन मजबूत करने की कोशिश करेगी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in