आज कोर्ट में पेश किया गया मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा

कोर्ट ने 6 जून तक भेजा न्यायिक हिरासत में
आज कोर्ट में पेश किया गया मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा
Published on: 

नई दिल्ली - मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को आज यानी (शुक्रवार) कोर्ट में पेश किया गया। तहव्वुर राणा को छह जून 2025 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

राणा से कई अक्षर और अंक लिखवाए

अदालत में बंद कमरे में चली कार्यवाही के दौरान एनआईए ने तहव्वुर राणा से कई अक्षर और अंक लिखवाए। वहीं, राणा की आवाज के नमूने एनआईए के दफ्तर में लिए गए। राणा की ओर से पेश कानूनी सहायक अधिवक्ता पीयूष सचदेव ने कहा कि राणा ने आवाज और लिखावट के नमूने देने के लिए हाल में दिए गए अदालती आदेश का पालन किया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News