17 वर्षीय नगा किशोर की संदिग्ध उग्रवादियों ने गोली मारकर की हत्या

17 वर्षीय नगा किशोर की संदिग्ध उग्रवादियों ने गोली मारकर की हत्या
Published on

इंफाल : मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में सोमवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने 17 वर्षीय एक नगा किशोर की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान एनके विपेनबौ (17) के रूप में हुई है। वह अपर नकोउ गांव से तामेई कस्बे की ओर अकेले जा रहा था। इसी दौरान सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे संदिग्ध हमलावरों ने उसे निशाना बनाया।

नगा ग्राम स्वयंसेवकों ने बरामद किया शव

अधिकारियों के अनुसार, गोलीबारी की घटना के बाद नगा ग्राम स्वयंसेवकों ने किशोर का शव बरामद किया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने हमले में शामिल संदिग्धों की पहचान या उनकी संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हत्या के पीछे के कारण का भी तत्काल पता नहीं चल सका है।

नगा-कुकी संघर्ष के बीच बढ़ी चिंता

अधिकारियों के मुताबिक, फरवरी में नगा और कुकी समुदायों के बीच हिंसक झड़पें शुरू होने के बाद से 40 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को लेकर चिंता बढ़ा दी है। कांगपोकपी, तामेंगलोंग, नोनी, उखरुल और कामजोंग उन जिलों में शामिल हैं, जो दोनों समुदायों के बीच जारी संघर्ष से सबसे अधिक प्रभावित रहे हैं। मणिपुर में पहले से जारी जातीय तनाव के बीच तामेंगलोंग में किशोर की हत्या से स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां घटना के कारणों तथा हमलावरों की पहचान का पता लगाने में जुटी हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in